scorecardresearch
 

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

संघषर्विराम का एक बार उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान रेंजर्स ने बुधवार तड़के अंधाधुंध गोलीबारी की और सांबा जिले में भारत की एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया.

Advertisement
X

संघषर्विराम का एक बार उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान रेंजर्स ने बुधवार तड़के अंधाधुंध गोलीबारी की और सांबा जिले में भारत की एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया.

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक जी ओबेराय ने कहा, ‘सांबा क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े चार बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलीबारी की गयी और राकेट से दागे जाने वाले ग्रेनेड (आरपीजी) का इस्तेमाल किया गया.’ उन्होंने कहा कि चौकसी कर रहे बीएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और दोनों ओर से गोलीबारी हुई जो साढ़े पांच बजे तक जारी रही.

उन्होंने कहा कि सीमा पार से हुई गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है. इस महीने यह तीसरा मौका है जब पाकिस्तान की ओर से संघषर्विराम का उल्लंघन किया गया है. इसके पहले दो दिसंबर को पाकिस्तान की ओर से दो बार संघषर्विराम का उल्लंघन किया गया था.

Advertisement
Advertisement