scorecardresearch
 

मर्सिडीज बेंज ने भारतीय बाजार में पांच करोड़ की कार पेश की

आलीशान कारें बनाने वाली जर्मनी की कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारत में मेबैक सेडान कार फिर पेश की है. दिल्ली में इसकी कीमत 5.10 करोड़ रुपये है.

Advertisement
X
मर्सिडीज बेंज ने भारत में उतारी मेबैक सेडान
मर्सिडीज बेंज ने भारत में उतारी मेबैक सेडान

आलीशान कारें बनाने वाली जर्मनी की कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारत में मेबैक सेडान कार फिर पेश की है. दिल्ली में इसकी कीमत 5.10 करोड़ रुपये है.

कंपनी ने यह कार 57एस और 62, दो प्रकार के मॉडलों में उतारी है. इनकी कीमत क्रमश: 4.85 करोड़ और 5.10 करोड़ रुपये है.

मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर हैंगर ने पत्रकारों को बताया, ‘यह केवल लक्जरी बाजार के लिए है. इसमें 21 शताब्दी की कार टेक्नोलाजी का इस्तेमाल करने के साथ साथ इसे बेहद सावधानी से बनाया गया है.

उन्होंने कहा, ‘यह कार इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी.’

मर्सिडीज सेडान मेबैक 57एस की इंजन क्षमता 5980 सीसी है और यह अधिकतम 275 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है, जबकि मेबैक 62 का इंजन 5513 सीसी का है और यह अधिकतम गति 250 किमी प्रति घंटा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement