scorecardresearch
 

7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए कांडा

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को विमान परिचारिका गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

Advertisement
X

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को विमान परिचारिका गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. उसे शनिवार तड़के दिल्ली के एक थाने में समर्पण के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था.

गीतिका (23) ने अपने सुसाइड नोट में कांडा और उनकी एमडीएलआर एयरलाइंस की अधिकारी अरुणा चड्ढा पर परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था. गीतिका की 4-5 अगस्त की रात मौत हो गई थी. कांडा आठ अगस्त से फरार था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement