scorecardresearch
 

पठानकोट में बछड़े से क्रूरता, ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा... हिंदू संगठनों में आक्रोश

पंजाब के पठानकोट से एक पशु क्रूरता का मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने एक गाय के बछड़े को ट्रैक्टर से बांधकर घसीट दिया. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए हैं.

Advertisement
X
मामले के संंबंध में पत्रकारों को जानकारी देते पुलिस अधिकारी. (Photo: Screengrab)
मामले के संंबंध में पत्रकारों को जानकारी देते पुलिस अधिकारी. (Photo: Screengrab)

पठानकोट में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला गौवंश पर क्रूरता की घटना का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बछड़े को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटता हुआ नजर आ रहा नजर. वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष है. पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 

दरअसल पठानकोट में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रैक्टर के पीछे एक बछड़े को बांधकर घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है. जिसका वीडियो वहां से गुजर रहे कुछ लोगों द्वारा बना लिया गया और बाद में उसे वायरल कर दिया गया. वायरल वीडियो को देखते ही पुलिस हरकत में आ गई है.

यह भी पढ़ें: कपड़े उतारकर बांधे हाथ और चांटे मारते हुए दी गालियां... भीड़ ने गोवंश तस्कर को बुरी तरह पीटा

यह पूरा मामला थाना सुजानपुर का बताया जा रहा है. मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिया है. हिंदू संगठनों द्वारा इस क्रूरता को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. इस बारे में हिन्दू संगठनों के लोगों ने बात भी की और अपना गुस्सा भी बयां किया.

Advertisement

हिंदू संगठनों का कहना है कि एक व्यक्ति द्वारा बछड़े को घसीटा जा रहा है. यह बहुत ही शर्मनाक बात है. हम पुलिस से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं. वहीं इस बारे में जब एसएचओ सुजानपुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जैसे ही वीडियो संज्ञान में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement