पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने SIR को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी भी पार्टी के वोट काटने या बढ़ाने की राजनीति नहीं होने दी जाएगी और सरकार पूरे मामले पर नजर रखेगी.
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों तेल की बढ़ती कीमतों और सोने पर पाबंदियों को लेकर भी CM मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. इसके साथ ही पंजाब सरकार के 72 शिक्षक ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत फिनलैंड रवाना हुए. चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने SIR को लेकर कहा कि पंजाब में किसी भी तरह की गड़बड़ी या पक्षपात नहीं होने दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में SIR को लेकर आशंकाएं सामने आई हैं, लेकिन पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क हैं और पार्टी के प्रतिनिधि इस प्रक्रिया पर नजर रखेंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी खास पार्टी के वोट काटने या किसी को फायदा पहुंचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
यह भी पढ़ें: पंजाब:12वीं के नतीजों में सरकारी स्कूलों का डंका, मेरिट लिस्ट में आए 122 छात्र, CM भगवंत मान ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब लोगों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सलाह दी जा रही है तो प्रधानमंत्री खुद घर से काम क्यों नहीं कर सकते?
CM मान ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को सोना खरीदने से रोक रही हैं और कई तरह की पाबंदियां लगा रही हैं साथ ही उन्होंने तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा.CM मान ने कहा कि चुनाव के दौरान तेल के दाम नहीं बढ़े, लेकिन चुनाव खत्म होते ही कीमतों में इजाफा कर दिया गया.
वहीं शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार ने एक और कदम उठाया हैं. टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत पंजाब के 72 शिक्षकों का दल फिनलैंड के लिए रवाना हुआ. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इससे पहले भी कई शिक्षकों को विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था. और अब उसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं उन्होंने कहा कि पंजाब बोर्ड के 12वीं के नतीजे बेहतर आए हैं और सरकारी स्कूलों में शुरू की गई पैरेंट-टीचर मीटिंग का भी अच्छा असर देखने को मिल रहा हैं.
यह भी पढ़ें: 'पंजाब में वोट कटने नहीं देंगे', SIR प्रक्रिया पर सीएम भगवंत मान की चुनाव आयोग को चेतावनी
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंजाब के सरकारी स्कूलों को आधुनिक और बेहतर बनाना हैं. विदेश में ट्रेनिंग लेकर लौटने वाले शिक्षक नई तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धति को स्कूलों में लागू करेंगे जिससे छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा. फिनलैंड रवाना हुए शिक्षकों ने भी सरकार की इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि वे नई सीख के साथ पंजाब लौटकर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे