scorecardresearch
 

पंजाब में BJP का चुनावी शंखनाद, गोल्डन टेंपल पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने पंजाब दौरे की शुरुआत की है. साल 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर उनका यह दौरा पार्टी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

Advertisement
X
नितिन नवीन ने कहा, गोल्डन टेंपल के इतिहास ने पंजाब को दुनिया भर में एक अलग पहचान दी है. (Photo: PTI)
नितिन नवीन ने कहा, गोल्डन टेंपल के इतिहास ने पंजाब को दुनिया भर में एक अलग पहचान दी है. (Photo: PTI)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत की है. 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए नितिन नवीन का यह दौरा पार्टी के लिए चुनावी बिगुल माना जा रहा है. अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्होंने पंजाब BJP की कोर कमेटी के साथ अहम बैठक की.

बैठक में उन्होंने 2027 के चुनावों के लिए रोडमैप और अपना विजन शेयर किया. इस दौरान उन्होंने कहा, हम महाराजा रणजीत सिंह के सपनों का पंजाब बनाना चाहते हैं.

BJP अध्यक्ष ने कहा, 'जिस तरह महाराजा रणजीत सिंह ने पंजाब को शासन की एक अनूठी पहचान दी, हम सब उनके सपनों का पंजाब बनाना चाहते हैं. मुझे गोल्डन टेंपल में प्रार्थना करने का सौभाग्य मिला और मैंने पंजाब के लोगों की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना की है.' 

नितिन नवीन ने कहा कि, मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली पटना साहिब से आया हूं और अब गुरुओं की धरती पर आना एक आशीर्वाद है. मैंने पूरे देश के लोगों की शांति और सद्भाव के लिए भी प्रार्थना की है.

BJP प्रमुख ने आगे कहा कि गोल्डन टेंपल के इतिहास ने पंजाब को दुनिया भर में एक अलग पहचान दी है. उन्होंने कहा, 'मैंने पंजाब के लिए प्रार्थना की है ताकि, जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, हमारा पंजाब भी विकास के पैमानों पर आगे बढ़े और समृद्धि की किरणें पंजाब के हर घर, मोहल्ले और गांव तक पहुंचें.'

Advertisement

उन्होंने आगे बताया, मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस पवित्र भूमि पर आने का मौका मिला और आज यहां प्रार्थना करने से मुझमें एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जिसके साथ मैंने पूरे देश और पंजाब की सेवा और विकास का संकल्प लिया है.

BJP प्रमुख नितिन नवीन के साथ पंजाब BJP के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, पंजाब पार्टी मामलों के सह-प्रभारी नरेंद्र रैना, संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, रवनीत सिंह बिट्टू और पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे.

वहीं, रवनीत बिट्टू ने कहा, 'राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष के तीन दिन के दौरे से हमें आगामी चुनावों के लिए  जबरदस्त बूस्ट मिला है. BJP अध्यक्ष 22 मई को लुधियाना में एक संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे, जहां वे हज़ारों पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उन्हें अपना विजन बताएंगे.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement