लोकसभा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मां गंगा की सफाई को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि गंगा की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और सरकार की तरफ से चलाई गई योजनाओं का कोई ठोस परिणाम नहीं दिख रहा है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि गंगा सफाई मिशन पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए लेकिन नदी की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ. इस पर सदन में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और गंगा सफाई का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का विषय बन गया.