scorecardresearch
 

वाराणसी: प्रण लिया और 33 सालों से नहीं पहनी चप्पल, इच्छा थी- 'मुलायम सिंह यादव बनें पीएम'

श्यामू त्यागी की इच्छा थी कि वह मुलायम सिंह को पीएम बनते हुए देखें. इसके लिए उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक नेताजी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, वह चप्पल नहीं पहनेंगे. बीते 33 साल से वे नंगे पैर ही चलते हैं. मुलायम सिंह के निधन पर उनकी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वे चाहते हैं अखिलेश यादव पीएम बनें.

Advertisement
X
मुलायम सिंह यादव को पीएम बनता देखना चाहते थे श्यामू त्यागी
मुलायम सिंह यादव को पीएम बनता देखना चाहते थे श्यामू त्यागी

सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया. पीएम मोदी सहित सभी राजनेताओं ने शोक जताया है. नेताजी, धरती पुत्र जैसे अनेक नामों से मशहूर मुलायम सिंह यादव के लिए प्रतिबद्ध चाहने वालों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त है. इसकी एक बानगी यह है कि इलाज के दौरान एक प्रशंसक ने उन्हें किडनी डोनेट करने की पेशकश की थी. 

वहीं, एक ऐसा भी प्रशंसक है, जो 33 साल से नंगे पैर घूम रहा है. वाराणसी का रहने वाला श्याम नारायण यादव की इच्छा थी कि वह नेताजी को देश का प्रधानमंत्री बनते हुए देखें. इसके लिए उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक ऐसा नहीं हो जाता वह चप्पल पहनना छोड़ देंगे. 

उनके इसी प्रण की वजह से उन्हें नया नाम मिल गया और लोग उन्हें 'श्यामू त्यागी' बुलाने लगे. अब 64 साल के हो चुके श्यामू बताते हैं कि बीते 33 साल से उन्होंने चप्पल, जूते नहीं पहने हैं. वे चाहते थे नेताजी पीएम बने. तभी वे फिर से चप्पल पहनना शुरू करेंगे.

33 सालों से नंगे पैर चलते हैं श्यामू त्यागी
33 सालों से नंगे पैर चल रहे हैं श्यामू त्यागी.

मुलायम सिंह यादव में दिखे थे पीएम के सारे गुण 

श्यामू पेशे से राजगीर का काम करते हैं. वह वाराणसी के सलारपुरा इलाके में रहते हैं. वे बताते हैं, ''लगभग 33 साल पहले पहली बार मुलायम सिंह यादव क्रांति रथयात्रा लेकर वाराणसी आए थे. यहां के विशेश्वरगंज स्थित यादवों के हीरा बाबा मंदिर भी उनकी आना हुआ था."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "इसी दौरान मेरी मुलाकात मुलायम सिंह यादव से हुई थी. तभी मैंने उनमें पीएम बनने के सारे गुण देख लिए थे. उस दिन प्रण लिया था, जब तक मुलायम सिंह यादव पीएम नहीं बन जाते, मैं नंगे पैर ही रहूंगा. उस समय मेरी उम्र 31 साल की थी''

अब अखिलेश यादव से है उम्मीद

मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर मिलने के बाद श्याम की आंखों में आंसू भर गए. वह कहते हैं, "दस जन्मों तक अपने संकल्प को निभाता रहूंगा और नंगे पैर ही रहूंगा. हालांकि, यदि अखिलेश यादव पीएम बन जाते हैं, तो भी अपना संकल्प पूरा मान लूंगा और चप्पल पहनना शुरु कर दूंगा." श्याम ने कहा कि वह अभी तक वाराणसी में तीन-चार बार मुलायम सिंह यादव से मिल चुके थे.

मुलायम सिंह की तस्वीर के साथ श्यामू त्यागी
मुलायम सिंह की तस्वीर के साथ श्यामू त्यागी.

लोगों से सुनने पड़े ताने

श्यामू त्यागी ने आजतक से खास बातचीत में बताया, "जब कभी मुलायम सिंह यादव या समाजवादी पार्टी पर विपत्ति आती, तो उन्हें समाज से खरी खोटी सुनने को मिलतीं. सपा विरोधी उन्हें जमकर ताने मारते. परिवार और दूसरे लोग पागल कहते थे."

उन्होंने आगे कहा, "इसके बावजदू मैं अपने संकल्प से डिगा नहीं, चाहे मौसम कितना भी विपरीत क्यों न रहा हो. पैरों में छाले भी पड़े, असहनीय गर्मी-ठंड भी झेली, लेकिन पीछे नहीं हटा."

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement