पिछले तीन महीनों में पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में हिंसा के कई मामले सामने आए. ऐसे में आजतक ने मणिपुर के मुद्दे पर देश की जनता का मूड जानना चाहा. यह इंडिया टुडे सी-वोटर का सर्वे है जो कि 15 जुलाई से 14 अगस्त तक देश की सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में किया गया.
मणिपुर हिंसा का जिम्मेदार कौन?
सर्वे के दौरान हमने जनता के सवाल किया कि मणिपुर की हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार है? देखिए क्या जवाब मिला.
|
केंद्र सरकार |
30% |
|
राज्य सरकार |
25% |
|
आपसी समुदाय |
20% |

केंद्र का अगला कदम क्या होना चाहिए?
कई महीनों से हिंसा की आग में सुलग रहे राज्य को लेकर हमने जनता से सवाल किया कि केंद्र सरकार को अब अगला कदम क्या उठाना चाहिए? ऐसे में जानें कि जनता ने क्या जवाब दिया.
|
राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए |
44% |
|
तुरंत मामले को सुनकर सुलझाना चाहिए |
21% |
|
तुरंत न्यायिक एक्शन लेना चाहिए |
20% |