प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बड़े अभियान की शुरुआत करने वाले हैं. इस अभियान के तहत सालभर में करीब 800 गावों का कायाकल्प किया जाएगा. दरअसल आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती है. इस मौके पर मोदी 'सांसद आदर्श ग्राम योजना' को हरी झंडी दिखाएंगे.
पाकिस्तान तालिबान से अलग हुए धड़े ने मलाला यूसुफजई को 'नास्तिकों का एजेंट' करार देते हुए उन्हें शांति के लिए 2014 का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की आलोचना की है. इसी संगठन के आतंकियों ने दो साल पहले मलाला को गोली मारी थी.
महाराष्ट्र में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी माहौल भी गरमाता जा रहा है. बीजेपी और शिवसेना का 25 साल पुराना गठबंधन टूटने के बाद से ही दोनों पार्टियों के नेता चुनावी सभाओं में एक-दूसरे पर छींटाकशी करते नजर आ रहे हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हरियाणा को पांच राजनीतिक खानदानों ने बीते 25 सालों में खूब लूटा है. राज्य की जनता उन्हें इसके लिए माफ नहीं करेगी.
'हुदहुद' नाम का तूफान विशाखापट्टनम से करीब 240 किलोमीटर दूर है. हुदहुद 150 की फुल स्पीड से रविवार सुबह शहर पर चोट करने वाला है. तूफान के मद्देनजर 60 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा से निपटने के तमाम उपायों पर गौर करने के लिए मीटिंग बुलाई है.