प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहना है कि देश में दलितों को समान अवसर देने मात्र से कुछ नहीं होने वाला. पीएम के मुताबिक जरूरत दलितों को समरसता देने की है. पीएम विज्ञान भवन में केरल के दलित समाज सुधारक अय्यंकाली के 152 वें जन्मदिवस पर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
कश्मीर को भारत से छीनने की नापाक इच्छा रखने वाले पाकिस्तानी युवा नेता बिलावल भुट्टो ने फिर बड़बोला बयान दिया है. लेकिन बिलावल भुट्टो का यह बयान एक बार फिर उनकी ट्विटर पर फजीहत करवा रहा है.
पिछले पांच वर्ष से अमेठी में चल रहा राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट डिस्कवरी पार्क 10 सितंबर से बंद हो जाएगा. इससे किसानों को तगड़ा झटका लगना तय है. कांग्रेस उपाध्यक्ष के प्रयासों से राजीव गांधी सूचना एवं प्रौद्योगिकी केंद्र में ही 26 जुलाई 2009 को डिस्कवरी पार्क की स्थापना की घोषणा की गई थी.
सीमा पर नाजुक हालात के बीच पाकिस्तान से बातचीत की प्रक्रिया को पटरी से उतारने के लिए भारत ने पाक को दोषी ठहराया है. इसके साथ ही भारत ने सोमवार को कहा कि राजनयिक संबंधों में कोई 'पूर्ण विराम' नहीं होता.
मोदी के नेतृत्व में लड़ेंगे झारखंड चुनाव: शाह
झारखंड में विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. ये बयान किसी स्थानीय नेता का नहीं बल्कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने के बाद अब देखना होगा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी के नेतृत्व में किस तरह से विधानसभा चुनाव लड़ा जाता है.
ग्लैंड दौरे के एकमात्र टी-20 मैच में टीम इंडिया जीती हुई बाजी हार गई. हार के बाद ट्विटर पर कुछ फैन्स कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दोषी ठहरा रहे हैं, क्योंकि आखिरी ओवर में उन्होंने अतिआत्मविश्वास दिखाते हुए जान-बूझकर सिंगल नहीं लिया. लेकिन उन्होंने इस 'विवादास्पद' फैसले का बचाव किया है. धोनी ने कहा कि वह गेंद को मिडल कर रहे थे जबकि रायुडू ऐसा नहीं कर पा रहे थे, ऐसे में उन्होंने खुद ही स्ट्राइक रखना बेहतर समझा.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राजनीतिक फायदे के लिए उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर दंगे करवा सकती है और इस बारे में उनके पास खुफिया रिपोर्ट भी है.