वाराणसी से लगभग बाइस किलोमीटर दूर रोहनियां विधानसभा का ककरहिया गांव में इन दिनों खूब हलचल दिखाई पड़ रही है. दरअसल, देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी से सांसद नरेंद्र मोदी इस गांव को गोद लेने जा रहे हैं. इस वजह से पूरे गांव में उत्साह है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में शिखर धवन ने आगाज शानदार किया, लेकिन जल्द ही उन्हें इस खेल की कड़वी सच्चाइयों से रूबरू होना पड़ा. इस सलामी बल्लेबाज ने बताया कि पिछले साल उन्होंने अपने करियर में उतार-चढ़ाव दोनों देखे हैं और उन्हें सफलता के साथ साथ असफलता की कीमत का भी पता चला है.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर सीएम पद की दावेदारी ठोकी है. उन्होंने इशारों में कहा कि हम काम करने से कभी नहीं भागे हैं, मजदूरी मिली तो काम करेंगे.
एयरसेल-मैक्सिस डील में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से पूछताछ नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगाई है. अदालत ने जांच एजेंसी से रिपोर्ट मांगते हुए पूछा है कि पूर्व वित्त मंत्री से अबतक पूछताछ क्यों नहीं हुई?
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क में चल रहे सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन की वैधता को चुनौती देने वाली पीआईएल पर लखनऊ के डीएम से रिपोर्ट तलब की है. साथ ही राज्य सरकार समेत नगर आयुक्त व एलडीए उपाध्यक्ष को भी जवाब दाखिल करने के लिए छह हफ्ते का वक्त दिया है. इसके बाद मामले की अगली सुनवाई होगी.
फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और देश में डिजिटल विस्तार पर चर्चा की.