scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

16 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें

16 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 1/11
आजतक के साप्ताहिक कार्यक्रम 'सीधी बात' में फिल्म 'बर्फी' के कलाकार रणबीर और प्रियंका ने अपने अनुभवों को जाहिर किया. रणबीर ने कहा कि वे सिर्फ अच्छा रोल करना चाहते हैं, भले ही फिल्म कोई भी क्यों न हो. उन्‍होंने कहा कि अवार्ड से कहीं ज्यादा फिल्म का हिट होना मायने रखता है. फिल्म हिट हुए बगैर कोई सुपरस्टार नहीं बन सकता.
16 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 2/11
डीजल की कीमतों में वृद्धि और खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति के खिलाफ 20 सितंबर को आयोजित बंद में राजग की प्रमुख घटक शिवसेना भाग नहीं लेगी. पार्टी ने मतभेद की बात से इनकार करते हुए कहा है कि गणेशोत्सव के कारण वह बंद में भाग नहीं लेगी.
16 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 3/11
तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया के बाद गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे कोयला घोटाले पर दिए अपने बयान पर सफाई दी है. शिंदे ने कहा है कि उन्होंने तो मजाक में ऐसा कहा था. शिंदे ने कहा था कि बोफोर्स विवाद की तरह ही लोग कोयला आवंटन में गड़बड़ी के मामले को भी भूल जाएंगे. शिंदे ने यह बयान पुणे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया था.
Advertisement
16 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 4/11
अन्‍ना हजारे ने कहा है कि राजनेताओं से देशवासियों का मोह भंग हो चुका है. उन्‍होंने कहा है कि सांसदों के खिलाफ आंदोलन जरूरी है.अन्‍ना हजारे ने ब्‍लॉग पर एक बार फिर इस बात को दुहराया है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्‍होंने कहा कि वे जनता को कोई कारगर विकल्‍प देने का प्रयास करेंगे.
16 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 5/11
वृन्दावन के मशहूर बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ मच गई. भगदड़ की वजह से 6 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है, जिनमें 3 की हालत नाजुक है.
16 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 6/11
जयपुर में धमाके से इस तरह उड़ाई गई 9 मंजिला इमारत...
16 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 7/11
सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के मंत्री यूपीए सरकार से हट सकते हैं. ममता बनर्जी के ये तेवर उनका अल्टीमेटम पूरा होने से पहले ही सामने आए हैं. एफडीआई और डीज़ल पर लिए गए फ़ैसले वापस लेने के लिए दीदी ने 72 घंटे का अल्टीमेटम दे रखा है, जो सोमवार को पूरा हो जाएगा. अगले दिन यानी मंगलवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की बैठक है, जिसमें अहम फैसले होंगे.
16 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 8/11
मल्टी ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और डीजल की कीमतों में वृद्धि पर सरकार और विपक्ष में तानातनी के बीच जदयू ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस खतरनाक कदम पर सरकार को जाना होगा.
16 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 9/11
मुंबई में महंगाई के खिलाफ शिवसेना फिर सड़क पर उतर पड़ी. रैली की अगुवाई उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने की. रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि मोम के पुतले और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह में कोई फर्क नहीं.
Advertisement
16 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 10/11
महंगाई आपके मुंह की मिठास को कड़वा कर रही है. चीनी के दाम मिसाइल की तरह आसमान की ओर जा रहे हैं. चीनी के दाम 42 रुपये तक पहुंच चुके हैं. कहा जा रहा है कि यह डीजल-इफेक्ट है, लेकिन खास बात यह है कि त्योहार के मौसम में चीनी के दाम अभी और बढ़ने की आशंका है.
16 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 11/11
डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब हर उपभोक्‍ता वस्‍तुओं के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं. कमरतोड़ महंगाई से आम जनता को राहत मिलने की कोई उम्‍मीद नजर नहीं आ रही है.
Advertisement
Advertisement