scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें

10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 1/14
देशद्रोह और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किये गये कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को एक स्थानीय अदालत ने दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया जिसके बाद असीम को जेल भेजा गया.
25 वर्षीय असीम को भारतीय दंड संहिता की धारा 124 (राजद्रोह), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 ए और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान की रोकथाम अधिनियम की धारा 2 के तहत शनिवार को हिरासत में लिया गया था.
10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 2/14
यूपीए सरकार को मीडिया की सेंसरशिप नहीं बल्कि मीडिया के आत्म-नियमन का पक्षधर बताते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि हर भारतीय नागरिक को राष्ट्रीय चिह्नों के आदर के लिए कुछ नियमों का पालन करना चाहिए.

10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 3/14
भाजपा ने कहा कि हाल ही में कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी की गिरफ्तारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना करने वाले लेखों के विरूद्ध कार्रवाई आदि ऐसी भयावह घटनाएं हैं जो अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति का आभास दे रही हैं.
Advertisement
10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 4/14
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली इंडिया एगेंस्ट करप्शन ने जेल में बंद कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि सरकार असंतोष के बारे में आवाज उठाने वालों पर राजद्रोह का आरोप लगा रही है. केजरीवाल, प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव ने त्रिवेदी के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की निंदा की.
10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 5/14
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कोयला ब्लॉक आवंटन मुद्दे पर संसद के हालिया मानसून सत्र के बाधित होने के लिए भाजपा के साथ साथ लेखा परीक्षक भी जिम्मेदार है.
10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 6/14
खंडवा जिले के ग्राम घोघलगांव में पिछले 17 दिनों से ओंकारेश्वर बांध में बढ़ते जलस्तर के विरोध में चल रहा जल सत्याग्रह आंदोलन सरकार द्वारा 189 मीटर पर जल स्तर नियंत्रित रखने के आदेश के बाद समाप्त हो गया.
10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 7/14
मध्यप्रदेश में ओंकारेश्वर बांध के विस्थापितों के जल सत्याग्रह को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें जमीन के बदले जमीन देने और बांध का जल स्तर 189 मीटर तक करने की घोषणा की.
10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 8/14
प्रधानमंत्री पद के लिए मची रेस पर जनता दल यूनाइटेड के अध्‍यक्ष शरद यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि पीएम का पद पकौड़ी बन गया है, सब मजा लेना चाहते हैं. शरद यादव ने कहा कि अभी चुनाव दूर हैं. पीएम पद के लिए उम्मीदवार एनडीए समय आने पर तय करेगी.
10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 9/14
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तकरार जारी है. जेडीयू ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है और पार्टी के प्रचार के लिए नीतीश कुमार खुद गुजरात आएंगे.
Advertisement
10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 10/14
तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु उर्जा संयंत्र के पास तुतिकोरिन जिले में प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच संघर्ष में गोलीबारी के दौरान एक मछुआरे की मौत हो गयी.
10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 11/14
विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने न्यूजर्सी में अमेरिकी बाल सेवा प्रशासन द्वारा एक भारतीय दंपति को उनका एक साल का बच्चा न सौंपे जाने और सीमित मुलाकात की अनुमति के मामले पर भारतीय दूतावास से सोमवार को रिपोर्ट मांगी. इन्द्रशीष नामक इस बच्चे का चोट की वजह से ऑपरेशन किया गया है और बताया जाता है कि उसे उसके अभिभावकों के सुपुर्द नहीं किया जा रहा है.
10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 12/14
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बाद अब चैंपियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी फेसबुक से जुड़ गए हैं. इस सोशल नेटवर्किंग साइट से जुड़ने के चंद घंटे के भीतर ही उनके पेज को चार लाख से अधिक ‘लाइक’ मिले हैं.
10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 13/14
कांग्रेस नेताओं के बाद अब BJP के भी हाथ काले, गडकरी के करीबी संचेती की कंपनी के खिलाफ CBI दर्ज कर सकती है FIR. बीजेपी सांसद अजय संचेती की कंपनी उन 53 कंपनियों में शामिल, जिनके खिलाफ सीवीसी ने दिए जांच के आदेश.
10 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 14/14
गीतिका पर गोपाल कांडा का था भारी दबाव. एमिरात को गीतिका के लिखे खतों से खुलासा. आजतक के हाथ लगे गीतिका के खत, ग्यारह अगस्त को इस्तीफे से पहले अपने दिक्कतों के बारे में लिखी थी बात.


Advertisement
Advertisement