मनमोहन सिंह के बाद अब विदेशी पत्रिका ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर निशाना साधा है. लंदन की पत्रिका 'द इकोनॉमिस्ट' ने भारतीय पत्रकार की किताब के हवाले से छापा है कि कांग्रेस के युवराज 'कन्फ्यूज्ड' हैं.
कोलकाता में चल रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में समाजवादी पार्टी ने कहा है कि वो महंगाई, भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को माफ नहीं करेगी. साथ ही पार्टी ने यूपी में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है.
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया श्रीलंका में 18 सितंबर से होने वाले टी-20 विश्वकप में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को कोलंबो पहुंच गई.
अन्ना हज़ारे भी असीम त्रिवेदी के हक़ में बोल पड़े हैं. अपने गांव रालेगण सिद्धि में अन्ना ने कहा कि असली देशद्रोह तो वे लोग कर रहे हैं, जो घोटाले करके देश को लूट रहे हैं.
कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी जेल से रिहाई के बाद अपनी लड़ाई को आगे ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे असीम त्रिवेदी बुधवार को दोपहर मुंबई की ऑर्थर रोड जेल से बाहर आए. आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि हर किसी को मिल-जुलकर यह देखना होगा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कहीं खतरे में तो नहीं है?
मुंबई हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच टूटे क्रिकेट संबंध फिर बहाल होंगे. दोनों देशों के बीच 3 वनडे मैच और 2 टी-20 मैच खेले जाएंगे. 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक सीरीज खेली जानी है.
कोयला घोटाले पर विपक्ष सरकार का पीछा छोड़ने के मूड में नहीं है और कांग्रेस से सरकार का बचाव करते नहीं बन रहा है. लखनऊ में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी झूठ को जोर-जोर से बोलकर सच साबित करने पर आमादा है.
हरदा में जल-सत्याग्रह कर रहे किसानों पर पुलिसिया कहर टूट पड़ा. शिवराज सरकार ने सत्याग्रह पर ऐसा चाबुक चलाया कि 3 घंटे के भीतर सबकुछ खत्म हो गया. अब जल-सत्याग्रह को जबरन खत्म कराने पर सियासत शुरू हो गई है.
इंडियन मुजाहिदीन के बारे में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि उसने 2 साल के भीतर भारत में 40 करोड़ रुपये जुटाए हैं. उसे स्थानीय पार्टियों से भी पैसे मिले हैं.
कोयला घोटाले पर बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की. राष्ट्रपति से मिलने गए दल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत तमाम नेता शामिल थे. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात के बाद लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि कोयला घोटाले पर सरकार के रुख से संवैधानिक संकट खड़ा होता दिख रहा है.
श्रीलंका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने युवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वे चैंपियन खिलाड़ी हैं और उनकी वापसी से टीम का हौसला बढ़ा है. धोनी ने कहा कि युवराज की वापसी से वे बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि श्रीलंका में विकेट बेहतर होने की उम्मीद है.