scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें

13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 1/15
मनमोहन सरकार ने फोड़ा महंगाई बम, 5 रुपए महंगा हुआ डीजल, हर चीज के दाम बढ़ने से आम आदमी का जीना होगा मुश्किल.
13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 2/15
यूपीए सरकार ने डीजल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.  पेट्रोल, मिट्टी के तेल और रसोई गैस को हालांकि जस का तस छोड़ दिया गया है.
13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 3/15
सरकार ने यह भी फैसला किया है कि साल में सिर्फ 6 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी दी जाएगी. साल में 6 सिलेंडर के बाद सब्सिडी नहीं मिलेगी. बिना सब्सिडी के मिलने वाले सिलेंडर के लिए 750 रुपये की रकम चुकानी पड़ेगी.
Advertisement
13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 4/15
नई दर लागू हो जाने के बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 46.32 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. वहीं मुंबई में डीजल 51.25 रुपये प्रति लीटर के दर से मिलेगा.
13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 5/15
बीजेपी ने मूल्‍यवृद्धि के सरकार के फैसले को देश के लोगों के साथ धोखा बताते हुए सड़क पर उतरने का ऐलान किया है.
13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 6/15
माकपा नेता वृंदा करात ने भी सरकार के फैसले को जनविरोधी बताते हुए सड़क पर उतरने की बात कही है.
13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 7/15
पहले से ही आशंका जताई जा रही थी कि सरकार मॉनसून सत्र खत्म होने के तुरंत बाद ही डीजल के दामों में बढ़ोतरी करेगी और सरकार ने ऐसा कर ही दिया. अब जनता के पास महंगाई के और ज्यादा हमले झेलने के लिए अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है.
13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 8/15
फिजा उर्फ अनुराधा बाली के तीन अलग-अलग बैंक लॉकरों से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की नगदी और 37 लाख रुपए मूल्य के जेवर मिले हैं. पिछले महीने फिजा का सड़ा-गला शव उनके मोहाली स्थित घर से मिला था.
13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 9/15
'द इकोनॉमिस्ट' के बाद बीजेपी द्वारा भी कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की योग्यता पर सवाल उठाए जाने से सियासी गलियारों में एक बड़ी बहस छिड़ गई है.
Advertisement
13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 10/15
'द इकोनॉमिस्ट' के बाद बीजेपी द्वारा कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की योग्यता पर सवाल उठाए जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इन हमलों से राहुल डिगने वाले नहीं हैं.  वे जो काम हाथ में लेते हैं, उस पर ही पूरा ध्यान लगाते हैं. राहुल बेहद परिपक्व और सुलझे हुए शख्स हैं और वक्त आने पर वह अपनी काबिलियत देश के सामने जाहिर कर देंगे.
13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 11/15
मुलायम सिंह यादव से जब प्रधानमंत्री बनने की उनकी ख्वाहिश के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं कोई साधु नहीं, जो इनकार कर दूं. इस बयान से उनके पीएम बनने की मंशा एक बार फिर साफ हो गई.
13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 12/15
कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा प्लांट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने अब एक नया तरीका अपनाया है. विरोध प्रदर्शन कर रहे स्‍थानीय लोगों ने समुद्र में जाकर मानव श्रृंखला बनाई, जिससे पूरे देश का ध्‍यान इस ओर खींचा जा सके.
13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 13/15
कोयला घोटाले में केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 कंपनियों की खदानों का आवंटन रद्द कर दिया है. इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप की सिफारिश पर सरकार ने अमल करते हुए यह कदम उठाया.
13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 14/15
पटियाला में एक हकीम के घर छापा मारे जाने के बाद 3 करोड़ रुपये बरामद हुए. नोटों को गिनने के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ा.
13 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 15/15
लालू प्रसाद ने नीतीश सरकार की जमकर आलोचना की है. उन्‍होंने कहा कि बिहार पुलिस बर्बरता की सारी हदें पार कर रही है, जबकि सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement