scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

15 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें

15 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 1/11
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘विदेशियों के लिए सिंघम’ करार देते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश यह जानना चाहता है कि खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति देने के फैसले से कितने ‘इतालवी उद्योगपतियों’ को फायदा होगा.

15 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 2/11
पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है ईंधन की कीमतों के बेतहाशा बढ़ोतरी और रिटेल में एफडीआई का केंद्र का फैसला उन्‍हें मंजूर नहीं है. साथ ही उन्‍होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे केंद्र सरकार को गिराना नहीं चाहती हैं.
15 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 3/11
योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री पर देश को विदेशी हाथों में गिरवी रखने का आरोप लगाते हुए कहा अब हम देश की और तबाही बर्दाश्त नहीं करेंगे.
Advertisement
15 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 4/11
केंद्र सरकार के खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लागू करने के निर्णय का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में इसको लागू नहीं किया जाएगा.
15 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 5/11
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र के हालिया ‘जनविरोधी’ फैसलों के विरोध में आगामी नौ अक्टूबर को लखनऊ में महासंकल्प रैली के फौरन बाद केन्द्र की संप्रग सरकार को समर्थन देने पर पुनर्विचार करने का ऐलान किया.

15 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 6/11
केन्द्र सरकार के खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दिये जाने पर मचे बवाल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साफ कहा कि उनकी समाजवादी पार्टी इसके पक्ष में नहीं है और राज्य सरकार सूबे में खुदरा क्षेत्र में एफडीआई को लागू नहीं होने देगी.
15 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 7/11
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व प्रमुख के एस सुदर्शन का निधन हो गया है. उन्‍होंने रायपुर मे आखिरी सांस ली.
15 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 8/11
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ (डूसू) चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने सभी चार पद पर जीत का परचम लहराया है. एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ ) ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव पद पर कब्जा जमाया है. वहीं संयुक्त सचिव का नतीजा टाई हो गया.
15 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 9/11
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने डीजल की कीमत में बढोत्तरी के केंद्र सरकार के निर्णय की तुलना ‘आतंकवादी हमले’ से की और संप्रग के सहयोगी दलों से सरकार से हटने का आह्वान किया.
Advertisement
15 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 10/11
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप से पूर्व पी.सारा ओवल में शनिवार को खेले गए अपने पहले अभ्यास मुकाबले में श्रीलंका को 26 रन हरा दिया. टीम इंडिया के 146 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 120 रन ही बना सकी और 3 गेंद शेष रहते ही भारत ने यह मैच जीत लिया.
15 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 11/11
टीम इंडिया के होनहार बल्लेबाज विराट कोहली को आईसीसी ने वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया है. पिछले 12 महीनों में सभी विरोधी टीमों के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया.
Advertisement
Advertisement