scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें

11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 1/15
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले महीने भर का प्रचार अभियान शुरू करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस उन्हें घेरने के लिए सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने कोयला ब्लॉक आवंटन के मामले में प्रधानमंत्री से एसआईटी जांच का सामना करने की भी मांग की.

11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 2/15
कोयला आवंटन मुद्दे पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री को उनकी सरकार के खिलाफ हाल में लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की याद दिलाई. पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, ‘इस साल 19 जून को कांग्रेस सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सतर्कता आयुक्त से मुलाकात की और उन्हें तकरीबन एक लाख 17 हजार करोड़ रुपये के 17 घोटालों के 750 पेजी दस्तावेज सौंपे. मैं गुजरात के मुख्यमंत्री से यह पूछना चाहता हूं कि क्या वे इन आरापों की एसआईटी जांच के लिए तैयार हैं. क्या यह गुजरात मॉडल है जिस पर उन्हें घमंड है.

11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 3/15
एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए बेहद ही रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को एक रन से हरा दिया. जीत के लिए मिले 168 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन ही बना सकी.
Advertisement
11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 4/15
कैंसर पर विजय पाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे युवराज ने भी अपने समर्थकों को तनिक भी निराश नहीं किया और गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण तथा बल्लेबाजी तीनों में अच्छा प्रदर्शन किया.युवराज एक बार फिर पुरानी लय में लौटते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने 26 गेंद में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेलने के अलावा एक कैच भी लपका. उन्होंने दो ओवर गेंदबाजी करते हुए 14 रन दिए और अपनी मजबूत वापसी से प्रतिद्वंद्वियों को चेता दिया कि वह एक बार फिर उनकी नींद उड़ाने के लिए तैयार हैं.
11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 5/15
बंबई उच्च न्यायालय ने देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को यह कहते हुए जमानत दे दी कि यदि उनके खिलाफ सिर्फ कार्टून बनाने का आरोप है तो अब उनकी हिरासत जरूरी नहीं है.
11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 6/15
डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर संभावित चर्चा के लिए मंगलवार शाम होने वाली राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) की बैठक टाल दी गयी. कांग्रेस के भीतर कड़ी आपत्तियों के चलते यह बैठक टली. हालांकि, पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा है कि कीमतों में बढ़ोतरी अपरिहार्य है.
11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 7/15
मनमोहन सिंह के बाद अब विदेशी पत्रिका ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर निशाना साधा है. लंदन की पत्रिका द इकोनॉमिस्ट ने भारतीय पत्रकार की किताब के हवाले से छापा है कि कांग्रेस के युवराज कन्फ्यूज्ड हैं.

11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 8/15
इतिहास रचने वाले एंडी मरे ने अमेरिकी ओपन के फाइनल में गत चैंपियन नोवाक जोकोविच को 7-6 (12 -10), 7-5, 2-6, 3-6, 6-2 से हराकर ब्रिटेन के पुरूष ग्रैंडस्लैम चैंपियन के 76 साल के इंतजार को खत्म कर दिया.
11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 9/15
दिल्ली की एक अदालत ने गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए चली कार्यवाही में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा और उसकी सहयोगी अरुणा चड्ढा की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी.
Advertisement
11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 10/15
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा में झज्जर जिले के भाड़सा में फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स द्वारा खरीदी गयी करीब 20 एकड़ जमीन की बिक्री से संबंधित दस्तावेजों को खारिज कर दिया.
11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 11/15
कोल ब्लाक आवंटन मामले में केंद्र की ओर से सफाई देने पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए अन्ना हजारे समर्थकों ने हंगामा किया.

11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 12/15
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने असम में हुयी जातीय हिंसा से प्रभावित लोगों से भेंट की और लंबित समस्याओं को पारस्परिक तरीके से हल करने पर जोर दिया. राहुल गांधी ने चिरांग जिले में बासुगांव उच्च विद्यालय राहत शिविर में कहा, ‘हम सब भारतीय हैं और हमें साथ मिलकर रहना चाहिए. हमें अपनी समस्याओं को परस्पर तरीके से सुलझाना चाहिए.’
11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 13/15
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी का समर्थन किया और उन्हें रिहा करने के साथ-साथ उनके खिलाफ दर्ज देशद्रोह का मुकदमा वापस लेने की भी मांग की.
11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 14/15
बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई पुलिस को कॉपीराइट उल्लंघन के एक मामले में यशराज फिल्मस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. आनंद पांडा नाम के व्यक्ति ने फिल्म ‘एक था टाइगर’ की पटकथा लिखने का दावा करते हुए निर्माता कंपनी पर अपने कॉपीराइट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.
11 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 15/15
फिल्मकार यश चोपड़ा ने आखिरकार अपने निर्देशन में बनी नई फिल्म का नाम चुन लिया है. शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा अभिनीत प्रेम त्रिकोण पर आधारित फिल्म का नाम 'जब तक है जान' है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement