यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जापान दौरा जारी है. दौरे के दूसरे दिन वह जापान के यामानाशी प्रांत पहुंचे जहां उन्होंने हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण किया. इसके पहले उन्होंने देश विदेश में बसे भारतीयों से मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने जापान की रहने वाली और जैन धर्म को अपनाने वाली साध्वी तुलसी से भी बातचीत की.