भगवान कृष्ण को लेकर मौलान के बयान पर हिंदू संगठन थाने तक पहुंच गया. मौलाना के खिलाफ FIR की मांग की. लखनऊ में अखिल भारत हिंदू महासभा ने मौलाना जरजिश अंसारी के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया. संगठन के कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर हजरतगंज थाने पहुंचे तथा मौलाना के खिलाफ शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की.