सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने लिखा कि सिंगापुर और उत्तर प्रदेश के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और व्यापारिक साझेदारियों को बढ़ावा देने के अवसरों पर अच्छी चर्चा हुई. लॉरेंस वॉन्ग ने कहा कि यूपी में निवेश और व्यापार की असीम संभावनाएं हैं. इस मुलाकात को भारत-सिंगापुर संबंधों और यूपी के औद्योगिक विकास के लिए अहम माना जा रहा है.