scorecardresearch
 
Advertisement

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, BJP ने साधा निशाना

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, BJP ने साधा निशाना

दिल्ली में आज विपक्ष की ओर से सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता जैसे अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे और डीके शिवकुमार बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़े. इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य शुरुआत में मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपना था. हालांकि, संवैधानिक मर्यादाओं का हवाला देते हुए मुख्य न्यायाधीश ने नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया. इसके बाद इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की.

Advertisement
Advertisement