मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस और विपक्षी दलों का जोरदार हंगामा देखने को मिला. इस प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई. पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया. प्रियंका गांधी ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया और इसके विरोध में वह सड़क पर ही लेट गईं. इस बड़े विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले राहुल गांधी ने जनपथ पर स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों के साथ लंच मीटिंग की थी, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इस मार्च को निकालने की रणनीति तैयार की गई थी.