देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान के बाद विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है, जिसमें उन्होंने साल 2029 तक केंद्र और बीजेपी शासित सभी राज्यों में यूसीसी लागू करने की बात कही है. अमित शाह द्वारा तय की गई इस डेडलाइन के बाद देश के राजनीतिक गलियारों में एक नया तूफान खड़ा हो गया है.