BRICS शिखर सम्मेलन में भारत की मेजबानी का अंदाज भी खास नजर आया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम पहुंच रहे 11 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया, उनसे हाथ मिलाया और तस्वीरें भी खिंचवाईं. एक-एक कर दुनिया के बड़े नेता पहुंचे और प्रधानमंत्री मोदी ने हर मेहमान का भारतीय परंपरा और गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया. इसके बाद कई नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय बैठकें भी हुईं-जहां व्यापार, रणनीतिक साझेदारी, क्षेत्रीय शांति और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई यानी BRICS के मंच पर भारत की मेजबानी भी दिखी और प्रधानमंत्री मोदी की सक्रिय कूटनीति भी.