मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. भारत की सप्लाई चेन भी प्रभावित हो रही है. पीएम मोदी ने लगातार चौबीस घंटे में दूसरी बार देशवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है. गुजरात के वडोदरा में सरदार धाम हॉस्टल के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि छोटे छोटे कदम देश के लिये बेहद अहम हैं.