मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है. इस मुहिम में कांग्रेस और उसके छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ता पूरी ताकत से सड़कों पर उतर आए हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर और कांग्रेस मुख्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है और वे ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.