scorecardresearch
 
Advertisement

बारिश-आंधी से बदला मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में पारा लुढ़का

बारिश-आंधी से बदला मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में पारा लुढ़का

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और तूफान ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई. हालांकि मौसम के इस बदलाव ने कई जगहों पर परेशानी भी बढ़ा दी है. तेज हवाओं और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ, जबकि कुछ क्षेत्रों में जलभराव, पेड़ गिरने और यातायात बाधित होने की घटनाएं भी सामने आई हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना जताई है.

Advertisement
Advertisement