दिल्ली-NCR की...जहां कल से ही झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है.. रातभर हुई बारिश से सड़कों पर पानी भरा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज भी बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है. IMD ने दिल्ली और हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है..रातभर से हो रही बारिश नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में सड़कों पर जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.