मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अल नीनो की सक्रियता इस साल देश के कई हिस्सों में वर्षा को प्रभावित कर सकती है. विशेषज्ञों के मुताबिक गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है, जिससे सूखे जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. यदि अल नीनो का प्रभाव लंबे समय तक बना रहा तो कृषि उत्पादन, जल भंडारण और पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है. मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसानों को मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की गई है.