दिल्ली में शास्त्री भवन के बाहर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन हुआ. दिल्ली यूनिवर्सिटी और अन्य कॉलेजों के छात्रों ने NTA के खिलाफ नाराजगी जताई. छात्रों का आरोप है कि NTA लगातार पेपर लीक करवा रही है. इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने बैनर और पोस्टर के जरिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग भी की.