दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. देश के अलग-अलग राज्यों से हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली में जुट रहे हैं. दिल्ली के मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन के पास से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना और अपनी आवाज़ उठाना मुख्य विपक्षी दल का प्रमुख कर्तव्य है.