CJP के आंदोलन को लेकर इस वक्त की बड़ी तस्वीर पुणे से सामने आई है. पुणे के कलेक्टरेट और लाल महल इलाके में CJP के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे हैं. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है.