भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ पर लगाम कसने के लिये फ्लोटिंग बीओपी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. BSF के पास इस वक्त 8 फ्लोटिंग BOP मौजूद हैं. यह पानी में तैरती और चलती-फिरती बॉर्डर आउट पोस्ट है, जो की सुंदरबन के इलाके में घुसपैठ पर नजर रखती है. सुंदरबन के इलाके में भी 90 किलोमीटर लंबी स्मार्ट फेंसिंग तैयार होगी. अभी सुंदरबन के मैंग्रोव इलाके में जो क्रीक एरिया है, उसमें स्पीड बोट के जरिए कैसे घुसपैठियों और ड्रग्स स्मगलर पर रखी जाती है नजर, कैसे होती है निगहबानी. जानने के लिए देखें जितेंद्र बहादुर की एक्सक्वूसिव रिपोर्ट.