संसद के मानसून सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक करीब तीन घंटे तक चली, जिसमें सरकार और विपक्ष के नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे. बैठक के दौरान जेडीयू सांसद संजय झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकट प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक सकारात्मक माहौल में हुई और सभी दलों को अपनी बात रखने का अवसर मिला. विपक्ष के वॉकआउट को उन्होंने औपचारिक बताया, जबकि संजय झा के बयान पर सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने तंज कसा.