आजादी के 80वें पर्व पर देशभर में जश्न का माहौल है. लाल किले से पीएम मोदी के तिरंगा फहराने, 21 तोपों की सलामी, ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान और देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रमों के साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक तिरंगा शान से लहराता नजर आया. तस्वीरों में राजघाट पर पीएम मोदी की श्रद्धांजलि से लेकर लाल किले पर बच्चों, NCC कैडेट्स और विशेष मेहमानों की मौजूदगी तक आजादी के जश्न की भव्य झलक दिखी. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, युवाओं को AI से जोड़ने, फ्री ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर जोर दिया.