scorecardresearch
 

विशाखापट्टनम: गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव के किए टुकड़े, सबूत मिटाने के लिए जला दिए सिर और हाथ

विशाखापत्तनम में एक नौसैनिक कर्मी ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव के टुकड़े कर फ्रीज में रख दिया. आरोपी ने महिला का मुंह दबाकर हत्या की और बाद में शव के टुकड़े जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की.

Advertisement
X
मृतका गर्लफ्रेंड मोनिका और आरोपी रवींद्र
मृतका गर्लफ्रेंड मोनिका और आरोपी रवींद्र

विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. इंडियन नेवी के स्टॉफ ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और शव के टुकड़े करके फ्रीज में रख दिया. आरोप है कि नौसैनिक कर्मी ने महिला का मुंह दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके शव के टुकड़े कर-करके सबूत मिटाने की कोशिश मे जुटा था. इसी क्रम में उसने एक सुनसान जगह पर हाथ और सिर को जला भी दिया. पुलिस ने सोमवार को मामले की जानकारी दी है.

2021 में डेटिंग ऐप के जरिये हुई मुलाकात
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान चिंतादा रवीद्र के तौर पर हुई है, वहीं मृतका का नाम पोलिपल्ली मोनिका था. रवींद्र की मुलाकात मोनिका से साल 2021 में एक डेटिंग एप के जरिये हुई थी. आरोपी शादीशुदा था और महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में था. रवींद्र INS डेगा में तैनात है.

Monika Murder Case
 
शादीशुदा है आरोपी
साल 2021 में पहली मुलाकात के बाद दोनों अक्सर पार्क, थिएटर में मिलने लगे और करीब आते गए. आरोपी ने घटना वाले दिन महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया था. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई.  पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के अनुसार, महिला ने उससे कथित तौर पर 3.5 लाख रुपये लिए थे और उसकी पत्नी को उनके संबंध के बारे में बताने की धमकी दे रही थी, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे.

Advertisement

मुंह दबाकर की हत्या
घटना वाले दिन भी इसी बात पर बहस हुई थी. आरोप है कि गुस्साए रवींद्र ने पहले मुंह दबाकर महिला की हत्या कर दी. फिर वह सबूत मिटाने की जुगत में लग गया. इसके लिए रवींद्र ने ऑनलाइन चाकू ऑर्डर किया. शव को कई टुकड़ों में काटकर फ्रीज में रख दिया और फिर धीरे-धीरे ठिकाने लगाने लगा. रविवार को वह हाथ और सिर लेकर आदिवीवरम इलाके में सुनसान जगह पहुंचा था, जहां उसने सिर और हाथों को जला दिया. पुलिस अब उसकी निशानदेही पर शव के बाकी टुकड़े खोज रही है. 

दिल्ली के श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड जैसी वारदात
बता दें कि इस कांड ने दिल्ली के श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड जैसे जघन्य अपराध की यादें फिर से ताजा कर दीं. श्रद्धा वाल्कर को उसके कथित बॉयफ्रेंड आफताब ने मार दिया था और फिर उसके सिर को डीप फ्रीज में रख दिया था. फिर आफताब एक-एक करके उसके शव के टुकड़ों को ठिकाने लगा रहा था. इस दौरान उसने श्रद्धा के परिवार को बहकाए रखने और सच छुपाने के लिए श्रद्धा के फोन से ही उन्हें मैसेज भी करता रहता था.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement