
हैदराबाद में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की सभा में हंगामा हो गया. वहां एक शख्स स्टेज पर चढ़ा और उसने जबरन माइक पड़ लिया. उसने सीएम के सामने माइक को तोड़ने की कोशिश की. हंगामे के बाद शख्स को स्टेज से नीचे उतारा गया. पता चला है कि यह शख्स तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी Telangana Rashtra Samithi से है.
असम सीएम इस वक्त तेलंगाना के दौरे पर हैं. शुक्रवार को वह हैदराबाद के बेगम बाजार इलाके में जनसभा कर रहे थे.
| Telangana: A man tried to confront Assam CM Himanta Biswa Sarma by dismantling the mike on a stage at a rally in Hyderabad
— ANI (@ANI)
उस दौरान शख्स स्टेज पर आया और माइक को पकड़कर मोड़ दिया. फिर वह हिमंत बिस्वा सरमा से कुछ कहने लगा. तब ही लोगों ने उसको पकड़कर स्टेज से नीचे उतार दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक, हंगामा करने वाले शख्स का नाम नंद किशोर व्यास (नंदू) है. वह TRS पार्टी से जुड़ा है. वह तेलंगाना की Goshamahal विधानसभा का विधानसभा इंचार्ज है.
शख्स को बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. इस दौरान नंद किशोर व्यास ने कहा कि वह (हिमंत) गणेश दर्शन कर सकते हैं, भाषण भी दे सकते हैं. लेकिन उन्होंने सीएम (केसीआर) के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.
जनसभा से पहले हिमंत बिस्वा सरमा महालक्ष्मी मंदिर भी पहुंचे थे. वहां उन्होंने कहा कि सरकार केवल देश और प्रजा के लिए होनी चाहिए. सरकार कभी भी परिवार के लिए नहीं होनी चाहिए. देश में उदारवाद और कट्टरवाद है और इन दोनों के बीच देश में ध्रुवीकरण हमेशा से है.
यहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी हिमंत ने सवाल खड़े किए. वह बोले कि भारत में कोई दिक्कत नहीं है. देश पहले से एकजुट है. जिन राज्य में समस्या है उनकी तरफ ध्यान देना चाहिए. इस तरह की रैली या पदयात्रा का कोई मतलब नहीं है.