scorecardresearch
 

रॉबर्ट वाड्रा राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश, शिकोहपुर लैंड डील केस में मिली जमानत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत दे दी है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी.

Advertisement
X
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत दी. (File Photo/PTI)
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत दी. (File Photo/PTI)

गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर लैंड स्कैम से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी रॉबर्ट वाड्रा को राऊज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिली. वाड्रा की कोर्ट ने 50 हजार रुपए के निजी मुचलके यानी बेल बॉन्ड और इतनी ही रकम का एक जमानतदार यानी श्योरिटी पेश करने पर जमानत मंजूर की.

इसके लिए वाड्रा शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने वाड्रा के खिलाफ दाखिल ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेकर वाड्रा को समन किया था. सुनवाई के दौरान वाड्रा के वकील ने कहा कि जमानत पर कोई सवाल नहीं बनता, क्योंकि हम कभी गिरफ्तार नहीं हुए थे कि हमें रिलीज यानी रिहा कर दिया जाए.

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत इस जमीन सौदे की जांच कर रही है. कोर्ट के निर्देशानुसार, वाड्रा को राहत के लिए जमानत बांड और मुचलका जमा करना अनिवार्य था.

ईडी ने कोर्ट को कहा कि मामले में आगे की जांच को लेकर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल की जाएगी. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई के लिए तय की है.

वाड्रा ने कहा- मुझे न्याय व्यवस्था पर भरोसा

Advertisement

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ईडी सरकार के निर्देशों पर काम करती है. मुझे देश की न्याय व्यवस्था पर भरोसा है. इसके अलावा वाड्रा ने कहा, 'मैं यहां हूं, आगे भी जांच में सहयोग करता रहूंगा. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है.'

वाड्रा ने खुदको निडर बताते हुए कहा कि, मुझे कुछ छिपाना नहीं है. बस ईडी की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वह सरकार के इशारों पर काम करती है.

क्या है मामला?

बता दें, यह मामला शिकोहपुर लैंड स्कैम से जुड़ा है. यह एक बड़ा मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार का मामला है, जिसमें रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी का नाम प्रमुखता से सामने आया.

ईडी का आरोप है कि डील के जरिए रॉबर्ट वाड्रा और उनसे जुड़ी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर पैसों की हेराफेरी की. जांच के बाद एजेंसी ने 17 जुलाई 2025 को अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement