scorecardresearch
 

'कांग्रेस को Gen-G की चिंता रही, हमें Gen-Z की...', राहुल गांधी पर BJP का वार

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में छात्रों पर गोली नहीं चली. राहुल संसद में झूठ का पुलिंदा लेकर आए थे. उनके पास किसी तरह के तथ्य नहीं थे. गोली चलाने की बात झूठ है. उन्होंने सदन में झूठ बोला और देश को भ्रमित करने की कोशिश की.

Advertisement
X
बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना. (Photo: ITG)
बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना. (Photo: ITG)

लोकसभा में बुधवार को एंटी पेपर लीक बिल पर राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच केंद्र सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश गृहमंत्री अमित शाह ने दिया था. उनके इस बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है.

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में छात्रों पर गोली नहीं चली. राहुल संसद में झूठ का पुलिंदा लेकर आए थे. उनके पास किसी तरह के तथ्य नहीं थे. गोली चलाने की बात झूठ है. उन्होंने सदन में झूठ बोला और देश को भ्रमित करने की कोशिश की.

पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने अमित शाह के नाम पर झूठ बोला. जब गोली चली ही नहीं तो आदेश कैसा? राहुल ने कहा कि अमित शाह ने गोली चलाने का आदेश दिया. ये फैसला गृहमंत्री नहीं लेते. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री चोरी-छिपे विदेश नहीं जाते हैं. वह आपकी (राहुल) तरह चोरी-छिपे विदेश नहीं जाते. वह तब भी सदन में ही थे.

पात्रा ने कहा कि भारत को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं. इस दौरान हमारी सरकार जब सत्ता में थी, उस अवधि को छोड़ दे तो बाकी जब भी केंद्र में कांग्रेस पार्टी या कांग्रेस समर्थित सरकारें रहीं, उनकी चिंता कभी जेनरेशन जेड (Gen-Z) के लिए नहीं थी. उनकी चिंता सिर्फ Gen-G के लिए थी. 'जेन जी' से मेरा मतलब गांधी पीढ़ी, यानी गांधी परिवार की वंशवादी राजनीति से है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जब छात्र आंदोलन हुए थे, तब आपकी सरकार ने सैकड़ों छात्रों को गोलियों से भून दिया था. 

Advertisement

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा था कि सुरक्षाबल गृहमंत्री के आदेश पर ही काम करते हैं, इसलिए उनकी राजनीतिक जिम्मेदारी बनती है. इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सदन में किसी भी तरह का आरोप तथ्यों के आधार पर ही लगाया जाना चाहिए. उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उनके हर शब्द का रिकॉर्ड वर्षों तक सदन की कार्यवाही का हिस्सा रहता है, इसलिए उन्हें मर्यादा और नियमों का पालन करना चाहिए.

इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जवाब दो, जवाब दो और गृहमंत्री जवाब दो के नारे लगाए, जिससे सदन में शोर-शराबा बढ़ गया. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष ने गंभीर आरोप लगाया है, तो सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई किसके आदेश पर हुई.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर कहा था कि जांच की मांग करना अलग बात है, लेकिन किसी का नाम लेकर सीधे आरोप लगाना बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने राहुल गांधी से या तो अपने आरोप के समर्थन में सबूत पेश करने या फिर माफी मांगने की मांग की. स्पीकर ओम बिरला ने भी कहा कि इस तरह के आरोप और शब्द सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनने चाहिए और सभी सदस्यों को तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात रखनी चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement