राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला, साहित्य, चिकित्सा, विज्ञान और खेल सहित विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों को सोमवार को देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से सम्मानित किया. धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.
इस साल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाना है. इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जा रहा है. लेकिन सोमवार को पहले चरण के तहत 66 हस्तियों को ही पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.
दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र (मरणोपरांत), सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) समेत पांच हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.
ममूटी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, उदय कोटक और पीयूष पांडेय समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया.
वहीं, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है. 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं, जिनमें से बाकी बचे 65 विजेताओं को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा.
पहले चरण के तहत किन्हें-किन्हें सम्मानित किया गया:-
- पीयूष पांडेय (पद्म भूषण)
- जगदीश कुमार (पद्म श्री)
- अरविंद वैद्य (पद्म श्री)
- एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी (पद्म श्री)
- तबला वादक कुमार बोस (पद्म श्री)
- लोक गायक भरत सिंह भारती (पद्म श्री)
- वॉयलिन वादक एन. राज (पद्म विभूषण)
- तेची गुबन (पद्म श्री)
- कैलाश चंद्र पंत (पद्म श्री)
- सत्यनारायण नुवाल (पद्म श्री)
- के. पजनीवेल
बता दें कि राष्ट्रपति ने जनवरी में 2026 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था.