scorecardresearch
 

‘हिंदुस्तान में कब्र की जगह नहीं मिलेगी!’ हुमायूं कबीर के ‘बाबरी’ प्लान पर बोलीं नवनीत राणा

बीजेपी लीडर नवनीत राणा ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की योजना का जिक्र करने वाले हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला है. बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात के बाद उन्होंने हुमायूं कबीर को लेकर बयान दिया.

Advertisement
X
बीजेपी लीडर नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला है. (Photo: Screengrab)
बीजेपी लीडर नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला है. (Photo: Screengrab)

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की योजना को लेकर हुमायूं कबीर पर बड़ा बयान दिया है. मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात के बाद उन्होंने बयान जारी किया. नवनीत राणा ने कहा, "हिंदुस्तान में बाबरी बनाने वालों को कब्र के लिए जगह नहीं मिलेगी." 

उन्होंने महाराष्ट्र की बेटी होने के नाते खुद को माला और तलवार दोनों के साथ मैदान में खड़ा बताया. नवनीत ने संतों की शिक्षा का हवाला देते हुए कहा कि हाथों में माला के साथ भाला होना भी जरूरी है. 

यह बयान मुर्शिदाबाद में कथित तौर पर बाबरी मस्जिद की तर्ज पर ढांचा तैयार करने के प्लान के विरोध में आया है.

माला के साथ भाला और तलवार का जिक्र

नवनीत राणा ने अपने संबोधन में धार्मिक प्रतीकों का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि उनके महाराज की सीख है कि संतों की माला के साथ-साथ हाथों में भाला भी होना चाहिए. उन्होंने खुद को महाराष्ट्र की बेटी बताते हुए कहा कि वह सिर्फ माला तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर तलवार लेकर भी मैदान में उतर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: क्या भारत में बाबरी मस्जिद की जरूरत है? BJP का सवाल

Advertisement

बाबरी प्लान पर सख्त रुख

हुमायूं कबीर के बाबरी प्लान को लेकर नवनीत राणा का रुख बेहद आक्रामक रहा. उन्होंने मुर्शिदाबाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग देश के अंदर फिर से बाबरी जैसी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें अंजाम भुगतना होगा. उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों के लिए भारत में कोई स्थान शेष नहीं बचेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement