scorecardresearch
 

'छात्राओं पर बल प्रयोग पीड़ादायक...', CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का बयान

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार को अपनी ही पार्टी के दिग्गज आलोचना का सामना करना पड़ा है. पूर्व मानव संसाधन मंत्री ने कहा है कि प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं पर लाठीचार्ज बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने कहा है कि सरकार को इसे कानून व्यवस्था के मुद्दे से इतर समझना चाहिए.

Advertisement
X
मुरली मनोहर जोशी बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं. (Photo:X/@DrMurliManohar_)
मुरली मनोहर जोशी बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं. (Photo:X/@DrMurliManohar_)

देश के पूर्व मानव संसाधन मंत्री और बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य मुरली मनोहर जोशी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग की तीखी निंदा की है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि उन्हें य़ह देखकर अत्यन्त पीड़ा हुई है कि महिलाओं और युवतियों पर निर्मम बल प्रयोग किया गया.

उन्होंने कहा है कि यह देखना अत्यन्त पीड़ादायक है कि देश के विभिन्न भागों से आए युवा छात्र कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर एकत्रित हैं. उनकी चिंताएं और सरोकार वास्तविक हैं. इन्हें सहानुभूति तथा दूरगामी समाधान की दृष्टि से हल किया जाना चाहिए. मुझे पूरी आशा है कि इसे केवल कानूनी और व्यवस्था की समस्या के रूप में नहीं देखा जाएगा जिससे बलपूर्वक निपटा जाए. मुझे य़ह देखकर अत्यन्त पीड़ा हुई है कि महिलाओं और युवतियों पर निर्मम बल प्रयोग किया गया.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने लिखा है कि ऐसे बल के उपयोग से भारतीय समाज का बड़ा हिस्सा विकसित भारत के लक्ष्य से बहुत दूर चला जाएगा.

कम से कम चार बार बुलाया

इस बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को CJP से सरकार के साथ बातचीत के एक और दौर के लिए आगे आने की अपील की. ​​उन्होंने कहा कि बातचीत से ही मुद्दों को सुलझाया जा सकता है और आगे का रास्ता निकाला जा सकता है. 

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 24 घंटों में सरकार ने CJP को बातचीत के लिए "कम से कम चार बार" बुलाया है.

उन्होंने कहा, "मैं इस विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों और युवा साथियों से बातचीत के लिए आगे आने की अपील करना चाहता हूं. हमारे दरवाजे खुले हैं." उन्होंने कहा कि यह सरकार की ओर से एक "विनम्र अपील" है.

सिंह ने कहा कि विरोध कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ BJP नेता जे.पी. नड्डा की अगुवाई में होगी.

उन्होंने कहा, "बैठक जेपी नड्डा के सरकारी आवास या उनके कार्यालय में हो सकती है. चुनाव छात्र प्रतिनिधियों का है. मैं भी वहां मौजूद रहूंगा. हालांकि प्रदर्शनकारी छात्रों ने जेपी नड्डा के सरकारी आवास या उनके ऑफिस में बात करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने बातचीत के लिए जंतर-मंतर या अलग स्थान का प्रस्ताव दिया है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement