scorecardresearch
 

हिमाचल में पहाड़ दरकने से लेकर पुणे में मूसलाधार बारिश तक... 3 VIDEOS में देखें कुदरत का कहर

देश भर में बारिश से हालात खराब हैं. कहीं बारिश लोगों के लिए राहत है तो कहीं आफत. आइए आपको वीडियोज़ के जरिए जम्मू-कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश का मज़र दिखाते हैं.

Advertisement
X
मॉनसून से परेशान हुए लोग
मॉनसून से परेशान हुए लोग

देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. कहीं मॉनसून की झमाझम बारिश लोगों पर राहत बनकर बरस रही है तो कहीं कुदरत का कहर बन गई है. जम्मू-कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र तक भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच पहाड़ दरकने का सिलसिला भी जारी है. इसी सिलसिले में भरमौर उपमंडल के खड़मुख क्षेत्र में NHPC परियोजना में भूस्खलन का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है.

इस वीडियो में चंद सेकंड में पहाड़ से मलबा और पत्थर नीचे गिरते नज़र आ रहा है. हालांकि इसमें राहत की बात है कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया. 

पुणे में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर बांधों पर देखने को मिल रहा है. पिंपरी चिंचवड़ शहर की प्यास बुझाने वाला पवना बांध अब लगभग 98% भर चुका है. बांध के ओवरफ्लो होने के बाद करीब 7 हजार क्यूसेक की रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा है, इसका असर आमजन पर देखने को मिल रहा है और इसका नज़ारा तो ऐसा है कि जो भी देखें उसकी नज़रें ठहर जाएं. लगातार बारिश के कारण पवना बांध ओवरफ्लो होने की कगार पर पहुंच गया है, जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है. 

Advertisement

पानी की कलकल और हरियाली के बीच यह खूबसूरत नज़ारा बारिश की अलग और खूबसूरत तस्वीर पेश रहा है. राहत ये भी है कि इससे पिंपरी चिंचवाड़ के लोगों की पानी की समस्या फिलहाल खत्म हो गई है. फिर भी प्रशासन की स्थिति पर पैनी नज़र है और नदी किनारे रहने वालों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. 

यह भी पढ़ें: आज इन इलाकों में होगी जमकर बारिश, चेक करें दिल्ली-NCR का मौसम

अब अगर जम्मू-कश्मीर की बात करें तो जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश ने लोगों की हालत खस्ता कर दी है. डोडा में भारी बारिश के कारण 56 लिंक रोड बंद कर दिए गए हैं. इससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है, आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल बहाली का कार्य जारी है.

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भी हालत खराब है, यहां मिट्टी धंसने की घटना भी सामने आई है. जिसके बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है और तीन परिवारों को अब तक शेल्टर होम ले जाया गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement