scorecardresearch
 

'आप सिर्फ राम की पूजा करते हैं, हम लोग सीता-दुर्गा-काली को मानते हैं...', कल्याण बनर्जी ने सरकार को घेरा

लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े तीन संशोधित बिलों पर चर्चा जारी है. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने 50% महिला आरक्षण की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए परिसीमन की जरूरत नहीं है.

Advertisement
X
कल्याण बनर्जी ने परिसीमन बिल पर सरकार को घेरा
कल्याण बनर्जी ने परिसीमन बिल पर सरकार को घेरा

लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े तीन संशोधित बिलों पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी चर्चा जारी है. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा- आप 50% आरक्षण ले आइए इसके लिए परिसीमन की क्या जरूरत. आपको महिला आरक्षण के लिए नौटंकी करने की जरूरत नहीं है, हम सब इस पर राजी हैं.

इस बीच अपने संबोधन में कल्याण बनर्जी 'जय श्रीराम' का मुद्दा भी उठा दिया. उन्होंने कहा कि आप तो सिर्फ राम की पूजा करते हैं, हम लोग सीता-दुर्गा-काली सबको मानते हैं.

आपको नौटंकी करने की जरूरत नहीं- कल्याण बनर्जी
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने महिला आरक्षण पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आपको महिला आरक्षण चाहिए तो अभी लाइए. आप 50% आरक्षण ले आइए इसके लिए परिसीमन का जरूरत नहीं है. आपको इसके लिए नौटंकी करने की जरूरत नहीं है. हम सब राजी हैं. मगर आपके अंदर हिम्मत नहीं है.

दरअसल आप अपनी पार्टी में ही इसे नहीं लागू करना चाहते.उन्होंने कहा कि, भाजपा में कुल 242 सांसद है महिला सिर्फ 41 हैं.राज्यसभा में 106 और महिला सिर्फ 18 सांसद है.आप तो पार्टी में ही उनका सम्मान नहीं कर रहे हैं.आप शक्ति की बात करते हैं तो पहले उनकी पूजा तो करिए. 

Advertisement

'जब कानून लागू नहीं हुआ तो कैसा संशोधन'
कल्याण बनर्जी ने कहा- मोदी जो आप तो बस जय श्रीराम कहते हैं लेकिन हम तो दुर्गा, काली की पूजा करते हैं. हम बोलते हैं जय सिया राम लेकिन आप तो सिर्फ राम को याद करते हैं.

अगर आपको महिला सशक्तिकरण की चिंता है तो 2027 में यूपी चुनाव में 50% महिला उम्मीदवार उतार दीजिए. केंद्र सरकार महिला आरक्षण में संशोधन से जुड़ा बिल लेकर आई है, लेकिन जब कानून लागू नहीं हुआ तो उसमें कैसा संशोधन. इसीलिए देर रात में इन्होंने 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement