scorecardresearch
 

करुणानिधि की पोती पर ब्रांच मैनेजर से मारपीट का आरोप, 2 घंटे तक पूछताछ

DMK प्रमुख एम. करुणानिधि की पोती कायलविझी अलागिरी को बुधवार को SBI ब्रांच मैनेजर के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया.

Advertisement
X
कायलविझी अलागिरी (फोटो: ITG)
कायलविझी अलागिरी (फोटो: ITG)

पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.के. अलागिरी की बेटी और पूर्व DMK प्रमुख एम. करुणानिधि की पोती कायलविझी अलागिरी को बुधवार को SBI ब्रांच मैनेजर के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया. हालांकि, कुछ घंटे की पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. 

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(BNSS) के तहत 28 जुलाई को तलब किए जाने पर कायलविझी अलागिरी शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के सामने पेश हुई. यहां उनसे कुछ पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

हालांकि पुलिस ने अलागिरी को जांच में सहयोग करने को कहा है. और शहर छोड़ने की कोई भी योजना बनाने से पहले अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं.  

यह भी पढ़ें: 'नमाज के लिए जगह नहीं...', भोजशाला विवाद पर मुस्लिम पक्ष की SC से गुहार

पुलिस के मुताबिक, कायलविझी की अड्यार स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग में SBI की NRI ब्रांच चलती है. जांच के मुताबिक 20 जुलाई को ब्रांच मैनेजर हर्षित सिंह ने बिल्डिंग की लिफ्ट खराब होने को लेकर चिंता जताई. उन्होंने मेंटेनेंस कर्मियों से कई बार लिफ्ट ठीक करने को कहा, लेकिन हर बार उनकी मांग अनसुनी कर दी गई.

Advertisement

ऐसे में ब्रांच मैनेजर हर्षित सिंह ने इस मामले को सीधे बिल्डिंग की मालिक कायलविझी के सामने रखा. जिसके बाद कायलविझी ब्रांच गई. आरोप है कि यहां मेंटेनेंस को लेकर उनकी और ब्रांच मैनेजर की बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि कायलविझी ने कथित तौर पर हर्षित सिंह के लिए कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया, धमकी दी और थप्पड़ मार दिया. 

बताया जा रहा है कि यह घटना बैंक के CCTV कैमरे में कैद हो गई और अब इसकी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.  

SBI रीजनल बिजनेस ऑफिस-II के चीफ मैनेजर की आधिकारिक शिकायत पर अड्यार पुलिस ने कायलविझी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(BNSS) की सुसंगत धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया. फिलहाल इस मामले में विस्तृत जांच चल रही है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement