scorecardresearch
 

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम

कर्नाटक में दूध 8 से 10 रुपये तक महंगा हो सकता है, आज दोपहर कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पर मोहर लगेगी.

Advertisement
X
कर्नाटक में दूध के दाम बढ़ सकते हैं (सांकेतिक तस्वीर)
कर्नाटक में दूध के दाम बढ़ सकते हैं (सांकेतिक तस्वीर)

कर्नाटक में दूध की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी होने जा रही है. राज्य सरकार दूध के दाम में 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी में है. इस प्रस्ताव को मंगलवार दोपहर तक होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने की संभावना है.

कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्य में दूध की नई कीमतों को लेकर औपचारिक घोषणा की जा सकती है. प्रस्ताव के मुताबिक दूध की कीमतों में न्यूनतम 8 रुपये और अधिकतम 10 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की जाएगी.

फिलहाल यह प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए रखा जाना है. मंजूरी मिलने के बाद यह स्पष्ट होगा कि बढ़ी हुई कीमतें कब से लागू होंगी और दूध की अलग-अलग श्रेणियों की नई कीमतें क्या होंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement