scorecardresearch
 

IRCTC के इस समर स्पेशल टूर पैकेज में करें वैष्णो देवी से लेकर स्वर्ण मंदिर तक के दर्शन, जानिए खर्च

IRCTC ने 'शक्तिपीठ यात्रा समर स्पेशल टूर पैकेज' लॉन्च किया है, जो 24 जून से 30 जून 2026 तक चलेगा. यह 6 रात और 7 दिन का टूर उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों जैसे माता वैष्णो देवी, ज्वालाजी, श्री बज्रेश्वरी देवी, चामुंडा देवी और स्वर्ण मंदिर के दर्शन का मौका मिलेगा.

Advertisement
X
टूर पैकेज में माता वैष्णो देवी, चामुंडा देवी और स्वर्ण मंदिर के दर्शन का मौका (File Photo- ITG)
टूर पैकेज में माता वैष्णो देवी, चामुंडा देवी और स्वर्ण मंदिर के दर्शन का मौका (File Photo- ITG)

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) एक तरफ जहां देश-विदेश में स्थित पर्यटन स्थलों के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता है तो वहीं, दूसरी ओर देश के अलग-अलग क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए भी टूर पैकेज संचालित करता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा "शक्तिपीठ यात्रा समर स्पेशल टूर पैकेज” का संचालन किया जा रहा है.

06 रात और 07 दिन के इस विशेष टूर के अंतर्गत यात्रियों को उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त होगा. यह पैकेज 24.06.26  से 30.06.26 तक चलाया जाएगा.

जानिए इस टूर की खासियत

इस यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था अच्छे होटलों में की जाएगी. पैकेज में नाश्ता एवं रात्रि भोजन, सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, अनुभवी टूर एस्कॉर्ट तथा स्थानीय परिवहन की सुविधा शामिल है.

इस टूर के अंतर्गत यात्रियों को कटरा, माता वैष्णो देवी मंदिर, धर्मशाला, मैक्लोडगंज, ज्वालाजी मंदिर, श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर एवं अमृतसर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी, ज्वालाजी, श्री बज्रेश्वरी देवी एवं चामुंडा देवी शक्तिपीठों के दर्शन के साथ-साथ अमृतसर स्थित  स्वर्ण मंदिर के दर्शन का भी अवसर भी मिलेगा.

Advertisement

 जानिए कितना होगा किराया
इस पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹71,600/- प्रति व्यक्ति, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹59,100/- प्रति व्यक्ति तथा तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹57,500/- प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. माता-पिता के साथ ठहरने पर 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों का पैकेज मूल्य ₹50,300/- (बेड सहित) एवं ₹48,400/- (बिना बेड) होगा.वहीं 2 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिना बेड पैकेज मूल्य ₹32,900/- प्रति बच्चा निर्धारित है.

इस तरह करें बुकिंग 
IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर की बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी तथा सीटें सीमित हैं. अजीत कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि इस यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी पर्यटन वेबसाइट पर भी कराई जा सकती है. उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
 9236391909 / 8287930902

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement