scorecardresearch
 

Indian Railways: शिवभक्त कांवड़ियों के लिए गुडन्यूज! इस रूट पर चलेगी श्रावण मेला स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम शेड्यूल

Shravan Mela 2026: भारतीय रेलवे ने सावन के महीने में देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन हावड़ा और नटेसर के बीच चलेगी और सप्ताह में तीन दिन चलेगी. आइए देखते हैं ट्रेन का टाइम शेड्यूल.

Advertisement
X
Shravan Mela Special Train 2026 (File Photo- ITG)
Shravan Mela Special Train 2026 (File Photo- ITG)

भारतीय रेलवे त्योहार और गर्मी की छुट्टियों के साथ-साथ परीक्षा के दिनों में भी यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाता है. इसी कड़ी में सावन के महीने में देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन  चलाने का ऐलान किया है. 

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने आसनसोल-जसीडीह-झाझा-किउल-शेखपुरा-अस्थावां-बिहार शरीफ-राजगीर के रास्ते हावड़ा और नटेसर के बीच एक जोड़ी  03001/03002 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है.  

इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 08 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे.

श्रावणी स्पेशल ट्रेन का टाइम शेड्यूल

> गाड़ी संख्या 03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल 05.07.2026 से 29.09.2026 तक हफ्ते के प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को हावड़ा से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 05.10 बजे जसीडीह, 08.10 बजे किउल, 08.45 बजे शेखपुरा, 09.25 बजे अस्थावां, 09.50 बजे बिहार शरीफ, 10.40 बजे नालन्दा एवं 11.05 बजे राजगीर रुकते हुए 12.00 बजे नटेसर पहुंचेगी.

Advertisement


वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल 06.07.2026 से 30.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को नटेसर से 13.00 बजे खुलकर 13.20 बजे राजगीर, 13.43 बजे नालन्दा, 14.05 बजे बिहार शरीफ, 14.55 बजे अस्थावां, 16.03 बजे शेखपुरा, 17.10 बजे किउल, 20.25 बजे जसीडीह रुकते हुए अगले दिन 04.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement