scorecardresearch
 

तमिलनाडु में दो तरह का मौसम! नॉर्थ में लू और गर्मी का सितम, साउथ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु के नॉर्थ में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जबकि दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई से शुरू हुए अग्नि नक्षत्र के कारण तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहेगा.

Advertisement
X
 ‘अग्नि नक्षत्र’ के कारण सामान्य से अधिक तापमान (Photo- AI Generated by Vani Gupta/AajTak)
‘अग्नि नक्षत्र’ के कारण सामान्य से अधिक तापमान (Photo- AI Generated by Vani Gupta/AajTak)

तमिलनाडु में इन दिनों दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है. नॉर्थ तमिलनाडु के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. वहीं, राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग (IMD) के चेन्नई केंद्र के बुलेटिन के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना रहेगा. जबकि, कुछ जगहों पर तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा. 4 मई से शुरू हुए ‘अग्नि नक्षत्र’ के कारण चेन्नई, तिरुवल्लूर, कुड्डालोर, मदुरै और थंजावुर जैसे इलाकों में तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा रहने की उम्मीद है.

सबसे गर्म और सबसे ठंडा इलाका
तमिलनाडु में बीते दिन यानी मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान वेल्लोर में दर्ज किया गया, जहां पारा 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं. कोडाइकनाल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दक्षिण और पश्चिम में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार यानी 7 मई से भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड, तिरुपुर, डिंडीगुल, थेनी, मदुरै, सिवागंगा, विरुधुनगर, तेनकासी, रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, थंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलाडुतुरै, पुडुकोट्टई जिलों और कराईकल क्षेत्र में तेज बारिश होने की संभावना है. बता दें कि पिछले 24 घंटों में बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है. तिरुचिरापल्ली (तिरुचि) में 10 सेंटीमीटर और तिरुवरुर में 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ?
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अग्नि नक्षत्र के दौरान आमतौर पर गर्मी बढ़ती है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की तैयारी के चलते कुछ इलाकों में नमी बढ़ रही है, जिससे बारिश हो रही है. नॉर्थ के जिलों में लोगों को लू से सावधानी बरतने की सलाह है. वहीं, साउथ जिलों में रहने वाले लोगों को भारी बारिश के दौरान बिजली, जलभराव और यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिन तमिलनाडु के मौसम में दो तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement